सजनी चली साजन के घर …….
गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से एक दम्पति आपसी गिले शिकवे भूल पुनः एक साथ रहने को राजी हुए।
उल्लेखनीय है कि रविवार को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 22 प्रकरण को सुना गया। जिसमे काफी समय से विवादित चल रहे एक प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठा कर मध्यस्थता के माध्यम से, बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुला कर सकुशल विदाई करवाई गई। वहीं पांच प्रकरण में कुशलता के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। इसी क्रम में 06 प्रकरण में विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। शेष प्रकरण में अभी मध्यस्थता न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्रा, कमरुद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी सविता, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, संध्या, अभिलाषा आदि लोग प्रमुख रहे।
Views: 11










