अवैध गांजा संग दो अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नोनहरा थाना पुलिस द्वारा 2.97 किग्रा अवैध गांजा व अवैध असलहे के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


        बताया गया कि थानाध्यक्ष नोनहरा विवेक कुमार तिवारी मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कासिमाबाद-अटवा मोड़ रोड पर स्थित ग्राम चकफरीद के पास से दो अभियुक्तों अकबर रायनी पुत्र आजाद रायनी व  हरिओम जायसवाल पुत्र रमाकान्त जायसवाल को दो किलो नौ सौ सत्तर ग्राम अवैध गांजा व व अवैध तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

        उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना नोनहरा पर एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 6


Leave a Reply