अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

गाज़ीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने एक पिकअप वाहन में  93 पेटी ब्ल्यू लाईम देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।


         बताया गया कि नौ अगस्त को थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह द्वारा ढढ़नी बाजार में चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर, भगीरथपुर गेट के पास एक संदिग्ध पिकप वाहन को रुकवाया गया तो उसमें बैठे लोग भागने लगे। पुलिस द्वारा एक व्यक्ति छोटू बिन्द पुत्र विरेन्द्र बिन्द निवासी ग्राम सहेड़ी थाना नन्दगंज जनपद गाज़ीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें कुल 93 पेटी देशी शराब ब्ल्यू लाईम (प्रत्येक पेटी में 45-45 टेट्रा पैक) बरामद हुई जो बिहार प्रान्त में बेचने हेतु ले जायी जा रही थी।

        बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 9


Leave a Reply