माफियाराज धराशाई, विकास ही नई पहचान बना यूपी – योगी

जिले को मिली 692 करोड़ की परियोजनाओं की  सौगा


न कर्फ्यू न दंगा प्रदेश बना चंगा

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मुहम्मदाबाद स्थित नवीन कृषि मंडी परिसर में आयोजित ऐतिहासिक विशाल जनसभा में विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब अपराधियों का नहीं, बल्कि विकास और सुशासन का प्रदेश बन चुका है।

          गर्मी और अवर्षण की मार झेलते मौसम ने भी करवट बदली और बादलों ने भी मेघगर्जना कर सावन की पहली फुहार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनन्दन किया।

       कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए जिले को 692 करोड की सौगात दी और विशेष कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।

        कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने जनपदवासियों की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री को गदा भेंट कर सम्मानित किया। इसी क्रम में भाजपा विधायक स्वर्गीय कृष्णानन्द राय के पुत्र तथा भाजपा नेता पियूष राय ने माननीय योगी जी को गो माता का मोमेंटो प्रदान किया।

 ।    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने गाजीपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि है और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वीरों की धरती रही है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर के हजारों जवान आज भी देश की सीमाओं पर तैनात होकर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं और हर युद्ध में इस जिले ने अपने शौर्य का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में पैटन टैंक को ध्वस्त करनेवाले परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद तथा महावीर चक्र विजेता राम उग्रह पाण्डेय को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन करते हुए कहा कि गाजीपुर की यह वीर परंपरा आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में गाजीपुर की पहचान विकास से नहीं, बल्कि माफियाओं और अपराधियों से होती थी। पिछली सरकारों में अपराधियों का संरक्षण और महिमामंडन किया जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने अपराध और माफियाओं पर प्रहार कर कानून का राज स्थापित किया है।

मुहम्मदाबाद के तत्कालिक विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद कृष्णानंद राय की हत्या की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय शासन सत्ता का सहयोग अपराधियों के साथ रहा जिसके चलते जिले तथा प्रदेश में गुंडाराज कायम हुआ था। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है अब कोई भी अपराधी तत्व प्रदेश में कहीं भी  कोई अपराधी किसी के साथ गुंडागर्दी नहीं कर सकता। प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए अपराधियों पर नकेल कसा गया है। उन्होंने कहा कि न कर्फ्यू ना दंगा प्रदेश है चंगा क्योंकि आज अपराधी या तो जेल या फिर जहन्नुम में हैं।

      मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रनायकों को सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा स्थापित कराने और उनके नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले आक्रांताओं का महिमामंडन किया जाता था, जबकि अब देश और समाज के गौरवशाली नायकों को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी पर भी तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनका ध्यान जनहित और विकास कार्यों की बजाय अवैध गतिविधियों तक सीमित रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की राजनीति करता है।

      मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सभी पर्व और त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता प्रदेश का सर्वांगीण विकास, निवेश, रोजगार और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास और सुशासन की नई पहचान बना चुका है। सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर क्षेत्र का समान विकास कर रही है। उन्होंने जनता से प्रदेश को और अधिक समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने की इस विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।

    अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास और सुशासन की नई पहचान बना चुका है। सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर क्षेत्र का समान विकास कर रही है। उन्होंने जनता से प्रदेश को और अधिक समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने की इस विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।

           कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अपने उद्बोधन में प्रदेश के विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

  सपा शासन में पर्चा लिक नही पर्चा बिकता था और नौकरी के नाम पर चाचा भतीजा की जोड़ी धन उगाही करती थी -कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

तो वही पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष की कुटिल चाल का पर्दाफाश किया कि वे आज पेपर लिक पर हंगामा कर रहे हैं जबकि उनके शासन में पर्चा लिक नहीं बल्कि पर्चा बिकता था और चाचा भतीजा की जोड़ी नौकरियों हेतु आठ दस लाख में सौदा करते थे। आज स्थितियां बदल गई है और किसी भी विभाग में नौकरी के लिए  में किसी भी अभ्यर्थी का कोई पैसा नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से असाध्य बीमारियों से त्रस्त गरीब लोगों को इलाज के लिए भरपूर मदद की जा रही है।

Views: 43


Leave a Reply