स्थानांतरित दो क्षेत्राधिकारी को दी गयी विदाई

 गाजीपुर। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर भास्कर कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक/साइबर अशेषनाथ सिंह का जनपद गाजीपुर से स्थानांतरण होने के उपरान्त भावभीनी बिदाई दी गई। 


      उल्लेखनीय है कि क्षेत्राधिकारी नगर भास्कर कुमार का जनपद मुरादाबाद के लिए तथा क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक/साइबर अशेषनाथ सिंह का जनपद बदायूं के लिए स्थानांतरण हुआ था। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा स्थानांतरण होने के उपरांत विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर संबंधित जनपद हेतु विदा किया गया। 

        इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व अन्य  विभागीय लोग उपस्थित रहे।उपस्थित रहे।

Views: 6


Leave a Reply