पुलिस गेम – पदक जीतने वाले प्रतिभागियों को कप्तान ने किया सम्मानित 

गाजीपुर। तृतीय उ.प्र. पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 के पदक विजेताओं को पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा सम्मानित किया गया।


      उल्लेखनीय है कि जनपद मेरठ में आयोजित चार दिवसीय भारोत्तोलन, योग एवं पॉवर लिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग (महिला/पुरुष) क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में पूरे प्रदेश की पुलिस इकाइयों ने हिस्सा लिया था। जिले के पुलिस खिलाड़ियों ने भारोत्तोलन और वेटलिफ्टिंग, पॉवर लिफ्टिंग,योगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त कर जोन का नाम रोशन किया था। खिलाडियों के पदक जीत कर वापस लौटने पर पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 

      योग महिला में मुख्य आरक्षी मोनिका व आरक्षी राधा यादव को स्वर्ण पदक, मुख्य आरक्षी स्मिता देवी व आरक्षी ज्योति को कास्य पदक और आरक्षी प्रिया को  सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ था और योगा पुरुष वर्ग में उपनिरीक्षक राजकुमार को सिल्वर मेडल, मुख्य आरक्षी राजा यादव व आरक्षी चन्द्रेश और अजित यादव को कास्य पदक प्राप्त हुआ था। इसी क्रम में वेटलिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता में आरक्षी राधा को स्वर्ण (48 किग्रा) और वेटलिफ्टिंग पुरुष वर्ग में आरक्षी सुदेश पाण्डेय को स्वर्ण पदक मिला था‌। वहीं पॉवर लिफ्टिंग महिला वर्ग में उपनिरीक्षक कोमल कसौधन को रजत (57 किग्रा) व आरक्षी आरती राजपूत को रजत पदक मिला था। पॉवर लिफ्टिंग पुरुष वर्ग में आरक्षी गण  रोहित कुमार गौड़ को कास्य पदक (59 किग्रा), चन्द्रहास-(53 किग्रा, शुभम तिवारी को  (120 किग्रा) में रजत पदक मिला था।

         अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि यह अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी पैदा करते हैं। जनपद के पुलिसकर्मियों द्वारा राज्य स्तर पर पदक जीतना पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है।” उन्होंने भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर टीम मैनेजर उप निरीक्षक लल्लू प्रसाद, उप निरीक्षक दीनदयाल, प्रशिक्षक उप निरीक्षक जगदीश, मुख्य आरक्षी माता प्रसाद एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Views: 14


Leave a Reply