वेब सीरीज़ “परगना 24×7” की शूटिंग शुरू
गाजीपुर। अपने ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और पौराणिक कथाओं को अपने आप में समाहित किए गाजीपुर की पावन धरती के पवित्र मां गंगा के पावन आंचल में स्थित बवांड़े गांव में शुक्रवार को वेब सीरीज “परगना 24×7″ का भव्य शुभारम्भ वैदिक विधि विधान से भाजपा की राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवन्त द्वारा किया गया।
यश अजय फिल्म्स के बैनर तले रवि शंकर जायसवाल के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूंटिंग जिला के विभिन्न मनमोहक लोकेशंस पर पूरी होगी। शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह रहा। इस खास मौके पर जिले के अनेकों सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शूटिंग में स्थानीय प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
सीरीज की पहली शूटिंग शुक्रवार को बवांड़े गांव के बच्चा सिंह के मकान पर बने लेखपाल के भव्य मकान के लोकेशन पर ग्राम प्रधान के पहुंचने और वार्ता से हुई।

बताते चलें कि इस वेब सीरीज़ के निर्माता यश अजय सिंह हैं, जो मूल रूप से गाज़ीपुर के ही निवासी हैं। खास बात यह है कि यश अजय सिंह इस सीरीज़ में मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे वहीं सीरीज़ में मुख्य नायिका की भूमिका रोशनी रस्तोगी निभा रही हैं, जबकि अन्य प्रमुख कलाकारों मेंं संजय स्वराज, नवीन बावा, दीप राज राणा, सत्यकाम आनंद, बच्चा सिंह व अविनाश शुक्ला शामिल हैं। यूनिट की तकनीकी टीम मूकार्यकारी निर्माता सुरेंद्र धवले व ऋषिकेश तिवारी, क्रिएटिव डायरेक्टर राज सिसोदिया, कैमरामैन संतोष पाल और लाइन प्रोड्यूसर मयंक सिंह जैसे दिग्गजों से सुसज्जित है।
वार्ता में लाइन प्रोड्यूसर मयंक सिंह ने बताया कि यह वेब सीरीज़ ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें गांव तथा सरकारी व्यवस्थाओं के बीच के जटिल ताने-बाने को बखुबी दर्शाया जा रहा है। यह वेब सीरीज़ न केवल मनोरंजन करेगी, बल्कि समाज की वास्तविक हकीकत को भी सामने लाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि ‘हम एक ऐसी कहानी को फिल्मा रहे हैं, जिसे परिवार का हर व्यक्ति एक साथ बैठकर देख सके। यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक तस्वीर को दिखाने का प्रयास करेगी।
Views: 28










