मेदांता ग्रुप का फ्री चेकअप कैंप संपन्न
==
गाजीपुर। नगर के कान्हा हवेली में व्यापार मंडल के तत्वावधान में मेदांता ग्रुप लखनऊ द्वारा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का शुभारंभ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रकाश केसरी गुड्डू जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दुर्गेश नंदनी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। शिविर में मेदांता ग्रुप के चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा विभिन्न प्रकार की जांच व परामर्श निशुल्क जनपद वासियों को उपलब्ध कराया। शिविर में 90 मरीजों की निःशुल्क जांच व परामर्श दिया गया।
श्री राधे कृष्णा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर बनारसी अग्रहरि द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल, नगर व्यापार मंडल, सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारी, रिंकू अग्रवाल, सत्य प्रकाश, सुप्रोतिम बागची, सन्तोष वर्मा, संदीप जायसवाल, प्रिन्स अग्रवाल, सुधीर केशरी, आकाशदीप, विशाल चौरसिया, राजा हुसैन, गोपाल जी वर्मा, सोनू गुप्ता, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मेंदांता ग्रुप के मार्केटिंग हेड अजीत पांडेय ने आए हुए सभी के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शीघ्र दूसरा कैंप लगाने का वादा किया
Views: 49








