सात थाना प्रभारियों के बदले कार्य क्षेत्र 

गाजीपुर। जिले की कानून व्यवस्था को चाक चौबंद व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान डॉ. ईरज राजा ने जिले के सात थानों पर नये प्रभारी तैनात किए हैं। 


      स्थानांतरण सूची के क्रम में प्रभारी निरीक्षक करण्डा राज नरायन को प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद, प्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद नन्द कुमार तिवारी को पुलिस लाइन, थानाध्यक्ष रामपुर मांझा उपनिरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता को थानाध्यक्ष करण्डा, थानाध्यक्ष नन्दगंज उपनिरीक्षक बृजेश कुमार को थानाध्यक्ष बहरियाबाद, थानाध्यक्ष जंगीपुर उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष नन्दगंज,प्रभारी चौकी लोटनइमली थाना कोतवाली उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी को थानाध्यक्ष जंगीपुर तथा थानाध्यक्ष बहरियाबाद उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष रामपुर मांझा की जिम्मेदारी दी गयी है।

Views: 251

Advertisements

Leave a Reply