जानें ये क्या हुआ, कब हुआ ?

खूनी संघर्ष में घायल की थमीं सांसें, तथ्यों की जानकारी में जूटी पुलिस 


गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गहमर के खेलू राय  पट्टी में पूर्व से  चल रहे  विवाद को लेकर बुधवार 24 दिसम्बर की देर रात हुए खुनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

 25 दिसम्बर को सुबह पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्चस्व की लडाई में एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष द्वारा हमला कर दिया गया। इस संघर्ष में विक्की सिंह नामक व्यक्ति बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया और दम तोड़ दिया। वहीं विक्की सिंह के साथ के दो अन्य युवकों का अता पता नहीं है। उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है और हर सम्भावित गंगाठिकाने पर खोज जारी है। दूसरे पक्ष के लोगों का भी पता नहीं है। 

      घटना को लेकर गांव में तनाव भरी खामोशी फैली हुई है। गांव के लोग मृतक विक्की सिंह के साथ के दो लोगों की जानकारी न होने से खासे परेशान रहे और उनकी स्थिति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे। गांव में पुलिस की सक्रियता बढ़ गयी है और उनकी सतर्क निगाहें लोगों पर हैं। पुलिस घटना के सत्यता की हर कोण से जांच में लगी हुई है। इस प्रकरण में इलाकाई पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

   अपडेट – (संध्या साढ़े आठ बजे) तिहरे हत्याकांड की जांच में संध्या समय पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी वैभव कृष्ण तथा पुलिस कप्तान डा ईरज राजा ने मौका मुआयना कर मातहदों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बताया कि रात में तीन लड़के एक बाइक से आए थे जिनको मारकर तालाब में फेंक दिया गया था। घटना से सम्बन्धित एक मृतक विक्की सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी खेमन राय पट्टी गहमर, थाना-गहमर का शव सुबह क्षेत्र में ही स्थित तालाब से बारामद हुआ था। दूसरे मृतक सौरभ सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पट्टी बाबूराय गहमर, थाना-गहमर का शव सायं उसी तालाब से बरामद हुआ। घटना से सम्बन्धित तीसरे पीड़ित के सम्बन्ध में तालाब में एसडीआरएफ एवं जनपद पुलिस के द्वारा सघन खोजबीन की जा रही है।

     इस घटना के सम्बन्ध में वादी विकास सिंह पुत्र संजय सिंह गांधी, निवासी ग्राम खेमन राय पट्टी गहमर, थाना-गहमर, जनपद गाजीपुर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर विभिन्न अपराधिक धाराओं में अमित सिंह पुत्र अरविन्द सिंह आदि 11 अज्ञात अभियुक्तों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

    इस प्रकरण में डीआईजी वाराणसी द्वारा पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर को तीनों पीड़ित परिवारों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक पुलिस बल तैनात करने, दोनों गांवों तथा आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस की व्यापक उपस्थिति एवं पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

  बताया गया कि इस घटना से सम्बन्धित दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा था एवं माह सितम्बर-2025 में दोनों पक्षों के विवाद को लेकर दो मुकदमें पंजीकृत किए गए थे। इन मुकदमों से पूर्व भी आरोपी पक्ष पर अन्य व्यक्तियों के द्वारा मुकदमें पंजीकृत हैं। डीआईजी ने इन सभी मुकदमों की विवेचना एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु टीम गठित करने व तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक गहमर, तत्कालीन हल्का प्रभारी एवं तत्कालीन विवेचक के विरूद्ध कार्यवाही करने , हत्या की घटना से सम्बन्धित मुकदमें में विवेचना हेतु टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराते हुए विधिक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया।

Views: 173

Advertisements

Leave a Reply