कोहरे के  चलते ट्रैक्टर व पिकअप की जबरदस्त टक्कर 

गाजीपुर। शनिवार की अलसुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से जमानियां धरम्मरपुर पक्का पुल पर धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और गौ-वंश लदे पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में पिकअप का पिछला हिस्सा पुल की रेलिंग पर जा चढ़ा। दुर्घटना होते ही पुल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए। 


      सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से पिकअप को पुल से सुरक्षित नीचे उतारकर कोतवाली पहुंचाया। पुलिस फरार चालकों की तलाश कर रही है।

Views: 31


Leave a Reply