पंचांग व राशिफल – 13 दिसम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 13 दिसम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     पौष 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                     नवमी 

नक्षत्र                      हस्त  

वार                         शनिवार 

योग                        आयुष्मान 

सूर्योदय                   06:33

सूर्यास्त                    17:07

चन्द्रमा                      कन्या 

राहुकाल                09:40 – 10:57

अभिजीत मुहूर्त        11:54 – 12:35

आज का राशिफल    ……………

मेष 

आज का दिन अच्छा होगा। कार्य क्षेत्र में नये प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। बदलाव से सुखद अहसास होगा। पुराने लोगों से मुलाकात हो सकती है। बेरोजगारों को अच्छी खबर मिलने के योग हैं। विवाह के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी।

वृष

आज जीवन में सकारात्मक बदलाव के प्रबल योग हैं। यात्रा का प्रयास सफल होगा। पारिवारिक संपत्ति से लाभ मिलेगा।कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थितिसंतोषजनक होगी। उधार देने से बचें। वाहन चालन में सावधानी आवश्यक है।

 मिथुन 

आज परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। तनाव और उदासी से काम में मन नहीं लगेगा। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। पुराने संबंधियों से भेंट मुलाकात संभव है। आज नए काम को शुरू करने से बचना चाहिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कड़ी मेहनत के बावजूद लाभ कम होगा।

कर्क 

आज स्थितियां अनुकूल होंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होने की उम्मीद रहेगी। नयी योजना की सोच साकार हो सकती है। कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। नए संबंधों का लाभ मिलेगा। माय पर नियंत्रण बनाए रहें।

सिंह 

आज का दिन मिलाजुला फलकारी होगा। समय का लाभ उठाएं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुविधाओं पर व्यय होगा। नए कार्य आरंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार और समाज का भरपूर सहयोग मिलेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या

आज का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। कार्य में कहीं सफलता तो कुछ में निराशा मिलेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कोई भी पास फैसला सोच समझ कर ही करें। विपक्षी आपकी भावनाओं का फायदा उठाने में लगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला 

पिछले पुराने कार्यों को पूरा करने में समय और ऊर्जा खर्च हो सकती है। आर्थिक स्थिति अनियंत्रित रहने से मन परेशान रह सकता है। नयी योजना पर काम शुरू करने से पहले इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। पारिवारिक संबंधों में मजबूती रहेगी। तनाव से बचें।

वृश्चिक 

आज समय का भरपूर लाभ मिलेगा। लोगों के सहयोग से काम पूरा करने में सफल रहेंगे। स्वविवेक से विवाद सुलझाने में सफल रहेंगे। सहयोगी भाव रखने से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। भावनात्मक संबंधों में मजबूती मिलेगी। 

तुला 

कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। कार्य स्थल पर आपके महत्व को समझा जायेगा। अचल सम्पत्ति के  विवाद हल होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में नए प्रयोग लाभदायक होंगे।

परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिजनों की भावनाओं की कद्र करें।

मकर

आज दिन संतोष जनक रहेगा। संतान के लिए धन संचय की चिंता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपकी सकारात्मक भूमिका रहेगी। बातचीत में स्वयं और मधुरता बनाए रहें।


कुम्भ

आज परिस्थितियां मिश्रित फलकारी रहेंगी। आज संयम रखना हितकर रहेगा। संयम और सहनशीलता से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधियों से सतर्क रहें। भावनात्मक संबंधों से मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपनी उर्जा को सकारात्मक कार्य में लगाएं।

मीन 

आज पारिवारिक फैसलों में भागीदारी निभाने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति संतोष जनक रहेगी। दूसरों के सहयोग की भावना रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। धर्म कर्म के प्रति आस्था रहेगी।

Views: 167


Leave a Reply