पांच हत्यारोपियों को पुलिस ने दबोचा
हत्या में प्रयुक्त बोलेरो सहित अन्य सामग्री बरामद
गाज़ीपुर। करण्डा थाना पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक बोलेरो, एक फावड़ा, एक लोहे की छड़ तथा मृतक की टुटी हुई मोबाईल,चश्मा व डायरी और पहने हुए कपड़े जले अवस्था में बरामद कर ली।
पूछताछ में अभियुक्त हीरा यादव ने बताया कि मैं व मेरे पुत्र अखिलेश यादव उर्फ दीपक द्वारा अपने पूर्व परिचित निवासी ग्राम तुरना थाना नन्दगंज के धर्मेन्द्र कुमार व छोटू कश्यप को पैसा देकर लल्लन यादव की हत्या के लिए तय किया गया। योजना के अनुसार फोन करके छोटू कश्यप द्वारा लल्लन यादव को गांव के बाहर बुलाया गया और आपस में शराब पीते हुए 15 किमी दूर अपने साथी धर्मेन्द्र व राजेश कुमार की बोलेरो में बैठाकर अपने गांव तुरना ले जाकर लल्लन यादव की हत्या कर शव का पता न लगने के उद्देश्य से उसे दूरस्थ पुलिया के नीचे लगे सीमेंट के पाइप के अंदर डालकर छुपा दिया गया तथा पुलिया के मुँह को मिट्टी से बन्द कर दिया गया था ।
घटना के अनावरण में सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस एवं अन्य साक्ष्यों से मदद मिली।
हत्या में प्रयुक्त बोलेरो वाहन नं. यूपी – 65बीडी 9520 सहित अन्य सम्बंधित सामग्री पुलिस ने बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में हीरा यादव पुत्र स्व0 गौरीशंकर यादव व अंकित यादव पुत्र हीरा यादव ग्राम बड़सरा थाना करण्डा जनपद गाजीपुर तथा
राजेश कुमार पुत्र राजेन्द्र राम, धर्मेन्द्र* कुमार पुत्र राममूरत राम व छोटू कश्यप पुत्र विक्रमा कश्यप निवासीगण ग्राम तुरना थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर रहे।
गिरफ्तार अभिक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। हत्या का सफल अनावरण करने वाली तथा अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना करण्डा मय टीम जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 83








