पंचांग व राशिफल – 12 दिसम्बर 2025
पंचांग व राशिफल – 12 दिसम्बर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास पौष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी
नक्षत्र उत्तरफाल्गुनी
वार शुक्रवार
योग प्रीति
सूर्योदय 06:33
सूर्यास्त 17:07
चन्द्रमा सिंह
राहुकाल 10:58 – 13:30
अभिजीत मुहूर्त 11:54 – 12:14
आज का राशिफल ……………
मेष
आज का दिन सामान्य व्यतीत होगा। अपनों के सहयोग से कार्य में प्रगति होगी। वरिष्टों की सलाह लाभकारी होगी। कार्य सम्बन्धित यात्रा के योग बन सकते हैं। कार्य के चलते मन विचलित रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में सफलता रहेगी।
वृष
आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। अत्यधिक घनिष्ठता से सम्बन्ध में परेशानी हो सकती है। सहनशक्ति को मजबूत करें। परिवार की समस्या मन को विचलित करेगी। स्वविवेक से समस्या का निराकरण करें। वाहन सुख मिलेगा।
मिथुन
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। उधारी धन न मिलने से परेशानियों में वृद्धि होगी। जमीन संबंधी विवाद को लेकर मन में दुविधा और तनाव रहेगा। कार्य संपादन में कष्ट और लाभ में कमी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कर्क
आज के दिन अनुकूल रहेगा। अपने विवेक से कार्य पूर्ण करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। साझेदारी में किए गए कार्यों से लाभ की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बन रहा है। परिजनों को समय देना हितकर रहेगा।
सिंह
आज माता पिता के स्वास्थ्य के सुधार होगा। व्यक्ति विशेष से भेंट लाभकारी होगी। अनावश्यक धन खर्च के योग बन रहे हैं। विरोधियों पर आपका दबाव बना रहेगा। हर समस्या का समाधान संभव है, निर्णय सोच समझकर करें।
कन्या
आज समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से भविष्य निर्धारण में मदद मिलेगी। प्रियजनों से भेंट का सुयोग बनेगा। मकान परिवर्तन के योग हैं। वरिष्ठ जनों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
तुला
आज काम को पूरी लगन और निष्ठा के साथ पूरा करें। आत्मविश्वास के साथ अपनी सोच को गति दें , लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। अपनों से सहयोग की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक
आज पारिवारिक माहौल पक्ष में रहेगा।स्थान परिवर्तन से मन में सुकून का भाव रहेगा। अपने सकारात्मक विचारों को उचित स्थान दें। अचानक यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति समर्पित रहें। बुजुर्गों की सलाह लाभकारी रहेगी।
धनु
आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। हठधार्मिता का त्यागकर सहयोग की भावना से कार्य करना हितकारी होगा।धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे । कर्ज की अधिकता रहेगी।
मकर
आज दिन अनुकूल रहेगा। मन में उधर चुनाव का भाव रहेगा। अधिकारिक कार्य पूर्ण होंगे। घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक यात्रा की रुपरेखा तैयार होगी। नव समाचार की प्राप्ति होगी।
कुम्भ
आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्य में विस्तार की सोच रहेगी। भागदौड़ की दिनचर्या बनी रहेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। यात्रा का योग है। विदेश जाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मीन
आज के दिन आपके लिए शुभ होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। संतान के कर्म से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
Views: 131








