स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए पीआरडी जवान

प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) का 77वां स्थापना दिवस पुलिस लाइन में सम्पन्न 


गाजीपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में 77 वां पी आर डी स्थापना दिवस समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। जनपद के 22 महिला पी आर डी सहित कुल 88 पी आर डी जवानों ने समारोह में भागीदारी सुनिश्चित की।

   पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर सरिता अग्रवाल एवं परियोजना निदेशक गाजीपुर दीनदयाल वर्मा द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया और फिर परेड की सलामी ली गयी।

     उल्लेखनीय है कि गत 5 दिसम्बर 2025 से अभ्यास परेड का संचालन सर्वश्री अखिलेश यादव, चंद्रकांत यादव, किशन चंद, रविशंकर प्रसाद, वकार खान, आंचल सिंह एवं सिंधुजा यादव क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया। कुल चार टोली अभ्यास हेतु बनाई गयी थी। 

     परेड संपन्न होने के उपरांत रस्साकसी की प्रतियोगिता भी करायी गयी जिसमें अनिल कुमार भारती की टीम विजेता एवं रामदयाल राम की टीम उप विजेता रही। परेड सकुशल संपन्न होने के उपरांत टोली संख्या 1 प्रथम, टोली संख्या 2 ‌द्वितीय, टोली संख्या 4 तृतीय स्थान प्राप्त किया। परेड में सम्मिलित सभी पी आर डी जवानों को अंगवस्त्रम एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अनुशासन हेतु पीआरडी जवान अनिल कुमार भारती, रामदयाल राम, अक्षय कुमार, बर्फ भारती एवं रेनू विश्वकर्मा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 

     मुख्य अतिथि ने पीआरडी जवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के आयोजक जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा दोनों अतिथियों का बुके एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस परेड में पूर्व व्यायाम प्रशिक्षक चंद्रभान सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, अमरनाथ कुशवाहा, पुलिस विभाग के परेड प्रशिक्षक, राम अवध, सोनू, राजेश एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में आभार ज्ञापन जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा किया गया |

Views: 24

Advertisements

Leave a Reply