एक माह तक चलेगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल सादात उत्तरी के अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू की अध्यक्षता में डा. भीमराव अम्बेडकर इंटर कालेज टांडा बैरख के सभागार में सेवा संकल्प अभियान की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि जिला मंत्री मारकंडेय चौहान ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन होना है। जिसमें प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराया जाएगा। वहीं प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जाएगा।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा और उस दिन अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा जयंती पर टूल वितरण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी विभागों के प्रमुख विकास कार्यों/अवस्थापना परियोजनाओं, शिक्षण संस्थानो, पंचायत सचिवालय, अन्नपूर्णा भवन सहित अन्य स्थानों पर आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। विद्यालयों में ड्राइंग, भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आंगन मिलन सेवा अंतर्गत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, लाभार्थी माता का सम्मान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश की वृहद अवस्थापना एवं जनोउपयोगी परियोजनाओं से लाभार्थियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को भी प्रदर्शित किया जाएगा। सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम अंतर्गत गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस दौरान विकास खंडों में सेवा शिविरों व स्वास्थ्य मेला के साथ ही अन्य कार्यक्रम जन भागीदारी से आयोजित किये जाएंगे।
कार्यक्रम में जिला मंत्री एवं मण्डल अध्यक्ष ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सकुशल संपादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा भाजपा जिला मिडिया विभाग के प्रद्युम्न राय ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों के फोटोग्राफ तथा वीडियो ससमय सरल ऐप पोर्टल पर अपलोड करने हेतु आगाह किया।
बैठक में अरुण सिंह, मण्डल मंत्री विपुल सिंह व प्रदीप गोंड, आदर्श राय, अभय सिंह, छोटू राजभर, सचिन सोनकर, दानिसवारा शैलेन्द्र पाण्डेय, डॉ पियूष पाण्डेय, राजू मद्धेशिया, यशवंत वर्मा, रविशंकर सिंह सोनू सहित सैकड़ो पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू ने एवं समापन की घोषणा प्रबंधक संजय कुशवाहा ने की।
Views: 17









