चार वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा
गाजीपुर। कोतवाली सदर पुलिस ने वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो डंडा व खुनशुदा चाकू भी बरामद कर लिया।
उल्लेखनीय है कि गत 08 सितम्बर को वादी ने अपने भाई व मित्रगण के साथ कार से घर जाते समय रेलवे मालगोदाम के पास विपक्षी गणों द्वारा रास्ते में साईकिल खड़ी करके बातचीत करना जारी रहा। वादी व सनी बिंद द्वारा कार से उतरकर रास्ते से साईकिल हटाने हेतु कहने पर विपक्षी गणों द्वारा हाथ में डण्डा, रॉड व चाकू से अचानक जान से मारने की नियत से हमला कर देना तथा वादी के भाई सनी के पेट में चाकू मारना तथा वादी को भी चाकू व रॉड से मार देना आदि के सम्बंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त मुकदमा की विवेचना के क्रम मे शनिवार को उपनिरीक्षक द्वय दिनेश कुमार सिंह व अभिनव कुमार गुप्ता मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन गाजीपुर के स्थित पूर्व दिशा आउटर के पास से वांछित चार अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्तों में अर्जुन पुत्र राजू डोम, सोनू पुत्र सुखारी राम, मनसुख उर्फ मनसोख पुत्र बाबूलाल समस्त निवासीगण टैक्सी स्टैण्ड ओवरब्रीज मालगोदाम रोड थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर तथा लोहा पुत्र सुगर निवासी ग्राम बयेपुर देवकली थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर रहे। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो खुनालूद चाकू व दो डंडा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 8









