राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 दिसंबर को सम्पन्न होगा।


        लोक अदालत जनपद न्यायालय, गाजीपुर के अतिरिक्त वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियाँ व जमानियाँ के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें  उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर  वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित  किया जायेगा।

       उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा आम जन को इसकी जानकारी प्रदान करने हेतु धमेन्द्र कुमार पाण्डेय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा एक जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा आम जनमानस से राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु आह्वाहन किया गया एवं विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सभी को जागरूक करते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने व अपने दायित्वों का पालन करने हेतु सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर संजय हरी शुक्ला, माननीय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गाजीपुर, अली रजा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजीपुर, शक्ति सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /नोडल अधिकारी लोक अदालत गाजीपुर, अभिमन्यू सिंह, स्पेशल जज एससी/एसटी पीए एक्ट गाजीपुर, राम अवतार प्रसाद, स्पेशल जज पाक्सो गाजीपुर एवं विजय कुमार चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर व अन्य न्यायिक अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Views: 30

Advertisements

Leave a Reply