पंचांग व राशिफल – 28 नवम्बर 2025

पंचांग 


विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     मार्गशीर्ष

पक्ष                      शुक्ल पक्ष

तिथि                     अष्टमी 

नक्षत्र                      शतभिषा 

वार                        शुक्रवार  

योग                         व्याघात 

सूर्योदय                   06:23

सूर्यास्त                    17:05

चन्द्रमा                     कुम्भ 

राहुकाल                10:47 – 12:05

अभिजीत मुहूर्त        11:44 – 12:26

आज का राशिफल   

मेष

 आज का दिन मिलाजुला फलकारी होगा। कार्य क्षेत्र में धैर्य और संयम बनाए रखें। कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लेना हितकर रहेगा। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। धर्म-कर्म में आस्ऊ रहेगी।

वृष

आज सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। मन में  उत्साह रहेगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। न्यायायिक क्षेत्र के मामले पक्ष में हल होंगे। परिवार  का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी।

 मिथुन 

आज लाभ प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे।  स्वास्थ्य  में सुधार होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत सफल रहेगी। मान सम्मान के प्राप्ति होगी। उधार देने से बचना हितकर होगा। परिवार संग मतभेद की संभावना है।

कर्क

आज का दिन मिश्रित फलकारी रहेगा। कार्य क्षेत्र में परेशानियों का दौर रहेगा। पुरानी बातों को लेकर मन में तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। पारिवारिक मामलों में मानसिक उलझन रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक मामलों में संयम और सुझ बुझ के साथ निपटायें। 

सिंह 

आज दिन अनुकूल रहेगा। कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे। दूसरे की मदद करने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में काम अधिक होगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। संतान के कर्म से प्रसन्नता रहेगी। आज कुछ बेहतर करने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले के अच्छी रहेगी। परिवार का भरपूर सहयोग रहेगा। 

.कन्या 

आज आज परिस्थितियां अनुकूल नहीं होगी। आज विरोधियों से सतर्क रहें । काम को पूरे करने के लिए काफी प्रयास करने होंगे।  कार्यक्षेत्र में सहकर्मी परेशानी पैदा कर सकते हैं। काम में अड़चनें आने से आपका मन आज उदास रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी पर आंख मूंद कर भरोसा करने से बचें।

तुला

आज का दिन सफलता से भरा होगा। धन प्राप्ति और मान-सम्मान की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले का फैसला अनुकूल हो सकता है। आज कुछ बेहतर करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नई योजनाएं कारगर होंगी। पारिवारिक जीवन में प्यार और खुशियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य में ब सुधार रहेगा।

वृश्चिक 

आज सतर्क रहना हितकारी रहेगा। कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां आ सकती हैं। मन में उदासी का भाव रहेगा। आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा और अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती ह पुराने मसले हल होंगे जिससे आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घर की खरीदारी के लिए धन खर्च होगा। अपने जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा।

धनु 

आज दिन अनुकूल होगा। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में उन्नति और सफलता रहेगी‌ और नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। किसी के बहकावे में आने से बचना होगा। 

मकर 

आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आज मानसिक चिंताओं से मुक्ति का दिन है। आज आपका जरूर काम पूरा होगा। परिवार में  संयम से काम लेना होगा। साथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। सेहत पर ध्यान देना होगा।

कुंभ

आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज किसी भी कार्य को करने में संयमित रहना होगा।  कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। संतान की किसी बात से चिंता हो सकती है। आज किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। धन निवेश के लिहाज से आज दिन अनुकूल है। आज शत्रुओं से सावधान रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

मीन 

आज का दिन लाभकारी साबित होगा। आज लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आज अपने वाणी और व्यवहार में मधुरता से काम करने का समय है। आज यात्रा का संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। आज यात्रा का संयोग बन सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। 

Views: 140


Leave a Reply