पंचांग व राशिफल – 29 नवम्बर 2025

पंचांग 


विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     मार्गशीर्ष

पक्ष                      शुक्ल पक्ष

तिथि                      नवमी 

नक्षत्र                       पूर्वा भाद्रपद 

वार                        शनिवार  

योग                        हर्षण  

सूर्योदय                   06:23

सूर्यास्त                    17:05

चन्द्रमा                      मीन 

राहुकाल                09:32 – 10:50

अभिजीत मुहूर्त        11:48 – 12:30

आज का राशिफल  ….. 

मेष

आज का दिन मिश्रित फलकारी है। आपके हितैषी ही पीछे से हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये अनुबंध लाभदायक होंगे। वाद-विवाद होने से बचें। मानसिक और शारीरिक दक्षता में कमी की अनुभूति होगी। जल्दबाजी से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

वृष

आज परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। आशानुकूल कार्य पूर्ण होने में संदेह बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।  शंकाओं के कारण मन विचलित रहेगा। विरोधियों से सतर्कता आवश्यक है। अकेलेपन से बचें।

मिथुन

आज शैक्षणिक कार्य पूरे होंगे। अध्ययन में स्थिति कमजोर रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लक्ष्य पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। अचल संपति की खरीद में रुचि रहेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। 

कर्क

आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रगति का रास्ता मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। मनोयोग से कार्य करने से लभ के अवसर मिलेंगे। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। स्वास्थ्य के लिए व्यसनों का त्याग करें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होगा।

 सिंह

कार्य क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी‌। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दोपहर से पहले का समय अनुकूल रहेगा। परिश्रम और प्रयास से कार्य बनेंगे। दूसरों के झगड़ों से दूर रहें। ताजगी के साथ कार्यक्रम लाभ होगा।

कन्या

आज भावनाएं आप पर हावी हो सकती हैं। परिवार का परामर्श लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्य में धन व समय लगेगा। कार्य क्षेत्र आ रही बाधा दूर हो जाएगी। काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आपसी प्रेम-भाव बना रहेगा।

तुला

आज योजना क्रियान्वन के लिए समय अनुकूल है। कार्य के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपसी  समन्वय बनाकर कार्य में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी व अन्य लोगों का सहयोग बना रहेगा। सुनियोजित ढंग से कार्य शुरू करें, सफलता मिलेगी। 

वृश्चिक

आज अपनों से प्रतिद्वंदिता रहेगी।  मनोरथ पूर्ण होने का योग है। खर्च की अधिकता रहेगी। कार्य को नियमानुसार यथोचित ढंगसे करें। महत्वपूर्ण कार्य के लिए समय पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। 

धनु

लाभदायक कार्यों में प्रगति होगी। धार्मिक यात्रा का योगमान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लेन-देन की बाधा दूर करने में मदद के प्रयास होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। काम काज का अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिलेगा। बना है।

मकर

आज मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बनाने में कामयाब होंगे । आवश्यक काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें। पुराने मित्र के कारण कार्य आसान होंगे। आर्थिक लाभ बना रहेगा। कार्यों का तत्काल प्रतिफल मिलेगा।

कुंभ

आज मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च हो सकता है। आय-व्यय की स्थिति पर नियंत्रण रखें। कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। दूसरों के झमेले से दूर रहें। अपने स्वयं के काम पर ध्यान दें। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मीन

आज का दिन उत्साहदायक रहेगा।   महत्वपूूर्ण उपलब्धि होने से परिवार में प्रसन्नता रहेगी। खर्च के अवसर आयेंगे। कम मेहनत से भी लाभ होगा। कार्य में  आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र का दायरा बढ़ने से व्यस्तता रहेगी। प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।

Views: 170

Advertisements

Leave a Reply