चिकित्सा शिविर में हुआ मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार

गाजीपुर।राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेन्द्र सिंह के निर्देशन में मंगलवार को निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम कैथवलिया में किया गया।


      चिकित्सकों द्वारा शिविर में एक सौ मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। चिकित्सा शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. अवध कुमार सिंह (हाउस फिजिशियन), रूबी सोनकर इंटर्न, प्रतिमा भारती इंटर्न, रश्मि भारती नर्सिंग स्टाफ, अंगद यादव वार्ड बॉय, आदि नें अपनी सेवाएं दी।चिकित्सा शिविर  में आए मरीजों ने निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु प्राचार्य तथा समस्त चिकित्सकीय स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।

Views: 37

Advertisements

Leave a Reply