राष्ट्र के चतुर्थ स्तम्भ के रुप में पत्रकार करते हैं समाज सेवा
पत्रकारों को मिलना चाहिए उचित मानदेय
राष्ट्रगान में है परिवर्तन की महती आवश्यकता
गाज़ीपुर। हिन्दी दैनिक समाचार पत्र “जय देश” की वर्षगांठ गुरुवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ परिसर में, मठ के पीठाधीश्वर, परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानी नन्दन यति जी महाराज जी के मुख्य आतिथ्य में ससमारोह सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता जय देश के चेयरमैन……आशुतोष जायसवाल ने की।
मुख्य अतिथि महाराजश्री द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरान्त जय देश समाचार पत्र के सम्पादकीय परिवार द्वारा महाराज श्री को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं जिले के प्रतिष्ठित पत्रकारों, समाजसेवियों, किसानों व क्षेत्र विशेष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को आयोजक मंडल द्वारा स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
Views: 8









