पंचांग व राशिफल – 24 अक्टूबर 2025
पंचांग व राशिफल – 24 अक्टूबर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया
नक्षत्र अनुराधा
वार शुक्रवार
योग सौभाग्य
सूर्योदय 05:58
सूर्यास्त 17:21
चन्द्रमा वृश्चिक
राहुकाल 10:38 – 12:01
अभिजीत मुहूर्त 11:39 – 12:24
जानिए आज का राशिफल …………
मेष
आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आज का दिन सुखद रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आयेंगे। पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा। आरती की स्थिति अच्छी रहेगी।
वृष
आज का दिन मिलाजुला फलकारी रहेगा। पुराने निवेश से आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में नये काम का अवसर मिलेगा। नए संपर्क लाभकारी होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
मिथुन
आज का दिन सामान्य फलकारक रहेगा। कार्य क्षेत्र में परेशानियों के कारण सफलता में विलंब होगा। अपने चातुर्य से उलझनों को सुलझाने में सफल होंगे। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी।
कर्क
आज का दिन मिला जुला फलकारी होगा। पुरानी योजना से
लाभ और सफलता के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
सिंह
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। शुभ जानकारी मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। परिश्रम का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक है।
कन्या
आज का समय अनुकूल है। आज अपनी जिम्मेदारियों को तत्परता से निभाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में स्पर्धा का सामना हो सकता है। लोगों को अनावश्यक सलाह देना अहितकर होगा। वाद विवाद से दूरी बनाएं।
तुला
आज का दिन उत्साहवर्धक होगा। सामाजिक और रचनात्मक कार्यो में रुचि रहेगी। आर्थिक स्थिरता से लाभ मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। खर्च पर नियंत्रण आवश्यक है।
वृश्चिक
आज परिश्रम के अनुकूल लाभ मिलने में दिक्कत हो सकती है। मन में उदासी का भाव रहेगा। पूरी मेहनत के बावजूद काम पूरा नहीं हो सकेगा। समय का इंतजार करें। पारिवारिक मतभेद के कारण मन में चिंता का भाव रहेगा।
धनु
आज का दिन उत्तम है। आज भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। अधूरा काम पूरा होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ के अवसर मिलेंगे। गलतफहमी और मतभेद को दूर करने के लिए समय उचित है।
मकर
आज आपके लिए लाभ के अवसर बनेंगे। अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपके कार्य के प्रतिफल के रूप में सम्मान मिलने के योग हैं। खर्चों में वृद्धि पर नियंत्रण रखें। पुराने निवेश से लाभ होगा
कुंभ
आज का दिन सफलताकारक होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेंगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। जल्दबाजी में काम करने से बचना हितकर होगा। बंगाली में मधुरता बनाए रखें।
मीन
आज परिस्थितियों अनुकूल नहीं रहेंगी। कुछ मामलों के कारण तनाव रहेगा तो वहीं कुछ मामलों में सफलता रहेगी। न्यायिक मामले पक्ष में हल होने की सम्भावना बन रही है। परिवार में आपसी मतभेद से दूसरों को लाभ मिलेगा। अपने कार्य और सामान की देख-रेख स्वयं करें।
Views: 144








