पंचांग व राशिफल – 25 अक्टूबर 2025

पंचांग व राशिफल – 25 अक्टूबर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     कार्तिक 

पक्ष                      शुक्ल पक्ष

तिथि                     चतुर्थी 

नक्षत्र                      अनुराधा 

वार                       शनिवार   

योग                        शोभना

सूर्योदय                   06:00

सूर्यास्त                   17:20

चन्द्रमा                    वृश्चिक 

राहुकाल                09:17 – 10:41

अभिजीत मुहूर्त        11:42 – 12:27

जानिए आज का राशिफल …………

मेष

अनुभवी लोगों की सीख से लाभकारी स्थितियां बनेंगी। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। मेहनत के अनुरूप काम कम होगा। शीघ्रता में लिया गया निर्णय घातक हो सकता है। धैर्य बनाए रखें।

वृष

सहयोगियों की सहयोग से कम को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास और मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक संबंध मधुर रहेगा। आर्थिक निवेश सोच समझकर करें।

मिथुन

अपने मेहनत के बल पर कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। लालच से बचें और समय के अनुरूप चलने से लाभ होगा। संतुलित और मधुर भाषा का प्रयोग कर कार्य को अपने अनुरूप बना सकते हैं।

 कर्क

आज मित्रों के सहयोग से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। घर परिवार में मान-सम्मान बना रहेगा और सकारात्मक सोच से पूछ परख बढ़ेगी।

सिंह

भावनात्मक सोच से निर्णय लेने से बचें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर साबित होगा। व्यवहारिक तौर पर वैचारिक संतुलन बनाए रखें। परिजनों से सामंजस्य बनाए रखें।धैर्य के साथ दूसरे के विचारों को सुनकर निर्णय लेना हितकर होगा।

कन्या

शुभ समाचार की प्राप्ति से मन में उमंग का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। अपने संबंधों के बल पर नवीन जानकारी प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मेहनत के सार्थक परिणाम मिलेंगे।

 तुला

आज अपने लोगों के बीच मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक कारों में हिस्सेदारी बढ़ेगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। शुभ समाचार के प्रति होगी। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने से मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक

आज दिन की सार्थकता का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। रचनात्मक प्रयास लाभकारी होंगे।कार्य क्षेत्र में सम्मान का लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक व पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। अपनों की मुलाकात से लाभ होगा। 

धनु

आज खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा व्यय की अधिकता से आर्थिक बजट प्रभावित हो सकता है। सामन्जस्य बना कर जिम्मेदारियों को निभान आवश्यक है। परिचितों  का सहयोग प्राप्त होगा। धर्म कर्म में रुचि यहेगी।

मकर

आज आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे।  कामकाजी प्रयासों को गति मिलेगी। पारिवारिक प्रसन्नता का भाव जागृत होगा। समय की माता को समझकर कार्यों में रुचि बढ़ाये।

कुंभ

आज अपने प्रतिभा को निखारने का प्रयास करें। कार्यों को जिम्मेदारी अन्य सम्बंधित लोगों को सौंपें। समय प्रबंधन के लिए काम में सक्रियता लाने की कोशिश करें। आपकी प्रतिभा से परिणाम आपके पक्ष में होंगे। अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित के प्रयास सफल होंगे । पारिवारिक सहयोग व मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

मीन

आज सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी।  योजनाओं को पूरा करने में भाग्य का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। लाभकारी यात्रा हो सकती है। धार्मिक प्रवृत्ति से परिवार में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

Views: 148

Advertisements

Leave a Reply