सपा महिला जिलाध्यक्ष पद के लिए ज्योति मिश्रा ने पेश की दावेदारी

जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन, संगठन को मजबूत करने की जताई इच्छा

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर संगठन में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महिला सभा की प्रदेश सचिव एवं सैदपुर विधानसभा प्रभारी ज्योति मिश्रा ने महिला जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव को आवेदन सौंपकर यह जिम्मेदारी दिए जाने का अनुरोध किया है।


जनपद के बासूपुर निवासी ज्योति मिश्रा पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। आवेदन में उन्होंने बताया है कि वह ‘जय मां राजकुमारी देवी सिलाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण संस्था’ की संस्थापक हैं। वे संस्था के माध्यम से पीडीए वर्ग की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है।कहा है कि वर्तमान में महिला सभा का जिलाध्यक्ष पद रिक्त है। पार्टी नेतृत्व यदि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपता है तो वह अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का उपयोग करते हुए महिला संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का प्रयास करेंगी।

Views: 3


Leave a Reply