पंचांग व राशिफल – 23 अक्टूबर 2025
पंचांग व राशिफल – 23 अक्टूबर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया
नक्षत्र विशाखा
वार गुरुवार
योग आयुष्मान
सूर्योदय 05:58
सूर्यास्त 17:21
चन्द्रमा वृश्चिक
राहुकाल 13:29 – 14:54
अभिजीत मुहूर्त 11:42 – 12:27
जानिए आज का राशिफल …………
मेष
आज का दिन अनुकूल है। आप आज आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता का प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकेंगे। नए कार्यों को शुरू करने में सक्षम होंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभ संभव है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी।
वृष
आज का समय सकारात्मक प्रभावकारी रहेगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में मदद मिलेगी। मन का तनाव दुर होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। कामकाजी यात्रा के योग बन रहे हैं। समय के अनुरूप चलने से लाभ मिलेगा।
मिथुन
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। अपनी सकारात्मक सोच और संवाद में मधुर भाषा के प्रयोग से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम शुरू करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें अन्यथा थकावट से मन भारी रहेगा।
कर्क
आज का दिन मिला-जुला प्रभावकारी है। पारिवारिक सुख‑शांति बनीरहेगी। स्थान परिवर्तन में परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक-सामाजिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है। मानसिक तनाव और थकान से बचने के लिए पूरी नींद लेना हितकर है
सिंह
आज का दिन बेहतर है। लाभकारी अवसर हाथ आएंगे। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। कार्यक्षेत्र में की गई आपकी नवीनता रंग लाएगी और उसके लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। सामाजिक सक्रियता बढ़ने से शान्ति मिलेगी।
कन्या
आज का समय सामान्य रहेगा। काम के प्रति समर्पित रहते हुए स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अचानक खुशखबरी मिलने के प्रबल योग हैं। भाई मैं मथुरा बनाए रखें पुराने धन की वापसी संभव है।
तुला
पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बनाना आवश्यक है। पुराने पारिवारिक मतभेद आपसी वार्तालाप से ही हल होंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों के सहयोग से कार्य को गति देने में सक्षम होंगे। धन निवेश सोच समझकर करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। शरीर को यथा समय आराम देना भी जरूरी है।
वृश्चिक
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को संपादित करने में सफलता मिलेगी। समय के साथ पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।
धनु
आज का दिन आप नई ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। लाभकारी यात्रा के प्रबल योग हैं। आपकी सार्थक सोच जीवन में लाभदायक सिद्ध होंगी। आर्थिक स्थिति सामान्य होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। मित्रों और सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। क्रोध और भाषा पर नियंत्रण रखें।
मकर
आज धैर्य और मेहनत से, चुनौतीपूर्ण स्थिति के बावजूद अपने कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा। खानपान का ध्यान रखें। आत्मविश्वास बनाए रखें। परिस्थितियों के अनुसार अपने को बदलना हितकर रहेगा।
कुंभ
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के योग हैं। आपकी संवाद शैली और सामाजिक सोच लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेगी। आर्थिक स्थिति में नए अवसर सामने आ सकते हैं। पारिवारिक समारोह का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखें।
मीन
आपकी संवेदनशीलता के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करें निश्चित लाभ मिलेगा। आपकी सफलता दूसरों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।
Views: 119







