हफ्ते में दूसरी बार दौड़ी पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस 

आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी व दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को मिली नयी तैनाती


गाजीपुर। जिले की कानून व्‍यवस्‍था को सुदृढ़ बनाने हेतु महज एक सप्ताह के भीतर ही पुलिस अधीक्षक डा. ईरज रजा ने दुसरी बार तबादला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है। इस तबादले की जद में आधा दर्जन से अधिक निरीक्षक/ उपनिरीक्षक आये हैं। इसके अतिरिक्त करीब दो दर्जन से अधिक मुख्य आरक्षी/आरक्षी व महिला आरक्षियों को भी उनके वर्तमान तैनाती स्थल से स्थानांतरित कर नवीन तैनाती दी गयी है।

     स्‍थानान्‍तरण के क्रम में थानाध्‍यक्ष करण्‍डा शैलेंद्र प्रताप सिंह को थाने से हटाकर मीडिया सेल में भेजा गया है। जनचर्चा रही कि करण्डा क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण रख पाने में असफल रहने पर उन्हें मीडिया सेल में जाना पड़ा है। वहीं रामपुर मांझा थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय को सुहवल थाने का प्रभारी और  सुहवल थाने के प्रभारी निरीक्षक राजनारायण को प्रभारी निरीक्षक थाना करंडा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं थाना करीमुद्दीनपुर के प्रभारी निरीक्षक राजू को प्रभारी निरीक्षक थाना रेवतीपुर के पद पर तैनाती दी गयी है।

        इसी प्रकार थानाध्‍यक्ष रेवतीपुर रमेश कुमार को थानाध्‍यक्ष करीमुद्दीनपुर तो सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकी प्रभारी रजदेपुर अशोक कुमार गुप्‍ता को थानाध्‍यक्ष रामपुर मांझा, सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक लक्ष्मण यादव को प्रभारी चौकी जिला कारागार गाज़ीपुर व प्रभारी चौकी जिला जेल उपनिरीक्षक देवेन्द कुमार साहू को चौकी प्रभारी रजदेपुर थाना कोतवाली की कमान सौंपी गई है।

      इसी क्रम में मुख्य आरक्षी रामजीत यादव व आरक्षी संदीप कुमार को चौकी रजागंज थाना कोतवाली से थाना रामपुर मांझा, आरक्षी दिलीप कुमार व आरक्षी धीरेन्द्र कुमार को थाना कोतवाली से थाना रामपुर मांझा, आरक्षी शिव प्रकाश, महिला आरक्षी शान्ति देवी व दुर्गा सिंह को थाना रामपुर मांझा से थाना कोतवाली सदर, आरक्षी बलराम, आरक्षी यशवन्त वर्मा व आरक्षी जितेन्द्र कुमार यादव को चौकी पैकवली थाना रामपुर माझा को थाना कोतवाली सदर, महिला आरक्षी अमिता देवी को  महिला थाना से थाना नन्दगज, आरक्षी दुर्गेश कुमार खरवार को थाना दुल्लहपुर से थाना शादियाबाद, मुख्य आरक्षी रुस्तम हुसैन को थाना शादियाबाद से थाना दुल्लहपुर, महिला आरक्षी सविता भारती को थाना नन्दगंज से महिलाओं थाना, आरक्षी अवधेश कुमार सिंह  को थाना नन्दगंज से थाना सैदपुर, आरक्षी केशव कुमार निषाद को थाना सैदपुर से  थाना नन्दगंज, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार दूबे को थाना खानपुर से थाना बहरियाबाद, आरक्षी माधवेन्द्र सिंह को थाना बहरियाबाद से थाना खानपुर, आरक्षी वीरू कन्नौजिया व आरक्षी रवि शंकर चौधरी को थाना नोनहरा से थाना मरदह, आरक्षी सत्येन्द्र कुमार व आरक्षी पवन कुमार मिश्रा को थाना मरदह से थाना नोनहरा, आरक्षी राम कुमार जायसवाल को थाना मरदह से क्षेत्राधिकारी कार्यालय जमानियां, आरक्षी कमलेश को थाना भांवरकोल से थाना करीमुद्दीनपुर, आरक्षी विपिन कुमार गौतम को  थाना करीमुद्दीनपुर से थाना भांवरकोल, महिला आरक्षी प्रतिभा शुक्ला को साइबर थाना से साइबर सेल व महिला आरक्षी अर्चना त्रिवेदी को थाना करीमुद्दीनपुर से महिला थाना में स्थानांतरित किया गया है।

          

Views: 140

Advertisements

Leave a Reply