हिस्ट्रीशीटर का शव मिलने से मचा हड़कंप
जौनपुर। जंघई क्षेत्र के मीरगंज थाना अन्तर्गत बभनियांव गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रवीण मिश्रा का रक्तरंजित शव सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर मशीन पर मिलने से गांव में हडकम्प मच गया। देखते ही देखते वहां स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जूट गई। स्थिति की जानकारी होते ही परिजन में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस आनन फानन उसे इलाज के बहाने शव को कब्जे मे ले लिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
बताया गया कि मृतक प्रवीण मिश्रा पुत्र महेन्द्र मिश्रा (25 वर्ष) मीरगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर था और मुम्बई में दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह दीपावली पर मुम्बई से गांव आया था। गत रात्रि वह घर से बाहर गया था और सूबह घर से करीब आधा किलोमीटर गाँव के दीनाऩाथ मिश्रा के मशीन पर उसका रक्तरंजित शव पाया गया। वहां उसके सिर में चोट का निशान था और मौके पर खून फैला पड़ा था। मृतक के पिता महेन्द्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र की गोली मारकर हत्या की गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी उनकी जमीन पर कब्जा कर लिए और उल्टे पुलिस ने उनके पुत्र पर फर्जी मुकदमें लाद कर प्रवीण को हिस्ट्रीशीटर बना दिया।
सूचना पर मौके पर मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद अंचल पहुंच कर कार्रवाई में जूट गए गये। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा भी मौके पर पहुच मौका मुआयना कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया।
Views: 67







