नदी में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत

लखीमपुर खीरी। खेत की साफ सफाई कर बगल की नदी में स्नान करते समय चाचा भतीजा की नदी में डूबने से मौत हो गई। अचानक कोई इस घटना से गांव में कोहराम मच गया।


      यह दर्दनाक हादसा जिले के पलिया थाना क्षेत्र के अतरिया गांव में हुआ। बताया गया कि शारदा नदी के किनारे तलहटी में ही सिरताज खान और उनके भाई खलील खान के खेत स्थित हैं। हर वर्ष बारिश के बाद जब नदी का जलस्तर कम हो जाता है तो वे खेतों की साफ सफाई कर अगली फसल बोने की तैयारी करते थे। इस वर्ष बाढ़ का पानी उतरने के बाद चाचा

सिरताज खान (30 वर्ष) पुत्र असरफ खान और उसका भतीजा राजा खान (14 वर्ष) पुत्र खलील खान खेत की सफाई करने गए थे। सफाई के बाद वे नदी में नहाने चले गये। नहाते समय भतीजा राजा खान नदी के गहरे पानी में जाने लगा तो भतीजे को बचाने के लिए उसका चाचा सिरताज खान नदी में उतरा तो वह भी गहरे पानी में जाकर डूब गया। 

   घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी तुरंत मय टीम घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामवासियों की मदद से दोनों लोगों के शवों को नदी से बाहर निकलवाया । पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा फैला हुआ है।

Views: 24


Leave a Reply