मंदिर से घंटा चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के बरसाल स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर में हुई घंटों की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए शनिवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उसके कब्जे से 14 घंटे, दो लोटिया और टूटे हुए घंटे का एक टुकड़ा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को मंदिर में लगे छोटे-बड़े पीतल के घंटे चोरी होने के संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्षक इंदु कुमार तिवारी और चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पांडेय पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बकसड़ा मोड़ के पास से प्रमोद राम (36 वर्ष) निवासी सेवराई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 14 घंटे, अलग-अलग आकार की दो लोटिया और टूटे घंटे का एक टुकड़ा बरामद किया। उसके विरुद्ध पहले भी गहमर थाने में आर्म्स एक्ट, चोरी तथा मारपीट से संबंधित मुकदमें दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी बारा इंदु कुमार तिवारी और चौकी प्रभारी सेवराई शिवप्रसाद पांडेय के साथ उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Views: 0









