पंचांग व राशिफल – 22 अक्टूबर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा
नक्षत्र स्वाति
वार बुधवार
योग प्रीति
सूर्योदय 05:58
सूर्यास्त 17:22
चन्द्रमा तुला
राहुकाल 12:05 – 13:30
अभिजीत मुहूर्त *****************
जानिए आज का राशिफल…………
मेष
परिवारिक ज़िम्मेदारी पूरी करने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भागदोड़ से थकान और तनाव बना रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सम्बन्धों में मजबूती मिलेगी। सफलता के लिए धैर्य और सावधानी के साथ अपने काम पर फ़कस करें।
वृष
जीवन में आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल है। समय के सदुपयोग के लिए शिक्षा से सम्बन्धित कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। लाभकारी यात्रा के योग बन रहे हैं। नए अवसर का लाभ मिलेगा। लक्ष्य पूरा होने पर मान सम्मान मिलेगा।
मिथुन
आज का दिन मिला जुला फलकारी रहेगा। अपने लोगों के भीतरघात से सतर्क रहना चाहिए। निजी बातों को दूसरों से चर्चा न करें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है। अपने आस-पास के लोगो से सतर्क रहना हितकर होगा।
कर्क
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। अपने वरिष्ठ परिजनों के साथ के साथ समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। नई जिम्मेदारियों को पूरी क्षमता से निभायें। लाभ मिलेगा।
सिंह
आज मन में दुविधा का भाव रहेगा। आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण रखें। सतर्कता के साथ ही धन का निवेश करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मतभेद को दूर करें अन्यथा दांपत्य जीवन में दरार आ सकती है सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
कन्या
आज कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक जीवन में आगे बढ़ने से सफलता मिलेगी। व्यापार में धन निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
तुला
आज मन में उतार-चढ़ाव का भाव रहेगा । स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा और पारिवारिक परेशानियों को समझदारी से निपटाने की कोशिश सफल रहेगी। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है, इससे आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
वृश्चिक
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयास करें। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। खानपान पर संयम रखें। कार्य के प्रति जागरूक रहें।
धनु
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिश्रम के बल पर लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। संतान की उपलब्धियों से गर्वान्वित होंगे। शाम को परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौक़ा हाथ आएंगा।
मकर
आज मानसिक शांति और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। पुरानी परेशानियों का समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफल रहेगी। किसी आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कुंभ
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। दिन नई शुरुआत का दिन है। व्यापार में नई योजनाएँ शुरू की जा सकती हैं जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगी। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन को शांति और सम्मान मिलेगा।
मीन
आज परिस्थितियों आपके अनुकूल रहेंगी। व्यवसाय में आर्थिक लाभ हो सकता है और नए अवसर सामने आएंगे। विद्यार्थी अपने परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में विवाह प्रस्ताव आने से पारिवारिक खुशी का माहौल होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी ।
Views: 173








