पंचांग व राशिफल – 21 अक्टूबर 2025

पंचांग व राशिफल – 21 अक्टूबर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                    कार्तिक 

पक्ष                     कृष्ण पक्ष

तिथि                   अमावस्या 

नक्षत्र                    चित्रा 

वार                       मंगलवार   

योग                       विष्कुम्भ   

सूर्योदय                   05:57

सूर्यास्त                   17:23

चन्द्रमा                    कन्या 

राहुकाल                14:50 – 16:14

अभिजीत मुहूर्त         11:39 – 12:24

जानिए आज का राशिफल………….

मेष 

आज के दिन लेन-देन में स्पष्टता रखें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त हों सकेंगे। व्व्यवसायिक स्थिति लाभप्रद रहेगी। पैतृक सम्पत्ति से फायदा होगा। 

वृष 

समय और सुअवसर का तुरन्त लाभ लें। मित्रों से सावधान रहना हितकारी होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धैर्य के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। सम्पति में वृद्घि के योग हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।

मिथुन 

आज दूसरों के सहयोग से अपने बिगड़ते काम भी बना सकेंगे। मित्रों कसे वार्तालाप बनाये रखें। कार्य क्षेत्र में उलझनें प्रभावित करेंगी। प्रतिष्ठा में वृद्घि के योग हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। परिचितों का आना हो सकता है।

कर्क 

श्रेष्ठजनों के सहयोग से कार्य पूर्ण करने में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसायिक यात्रा सफल होगी। बुद्घि, बल व पराक्रम सफल होगा। व्यापारिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता रहेगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

सिंह 

अपने काम को पूरा करने में तेजी रखें। धार्मिक आस्था फलीभूत होगी। लाभ के योग बनेंगे। पुराने मित्रों से भेंट से मन प्रसन्न होगा। अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। 

कन्या 

आज का समय प्रतिकूल रहेगा।  नकारात्मक सोच हावी रहेगा। दूसरों के विचारों और विवादों से बचें। अपने काम पर ध्यान दैने से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधियों से सतर्कता आवश्यक है।काम में बाधा बनी रहेगी। 

तुला 

आज का समय मिला-जुला फलकारी है। अपने काम पर ध्यान देना हितकर होगा। समय के अनुरूप चलने से राहत मिलेगी। काम में बाधा आने से तनाव बना रहेगा। जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है, धैर्य से सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक  

परिवार में मांगलिक कार्य के आयोजन से परिवार में प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ संबंधों में मिठास रहेगी। राजकीय सम्मान के योग हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखना आवश्यक है। धैर्य धारण करें।

धनु  

व्यावसायिक कार्य क्षेत्र को घर परिवार से दूर रखना हितकारी होगा। अपनी क्षमता को पहचान कर लक्ष्य बनाकर कार्य को गति देने से लाभ मिलेगा‌। वरिष्ठ जनों का सम्पर्क भविष्य में लाभदायक सिद्घ होगा। व्यापारिक संबंधों में प्रगति के योग हैं। 

मकर

आज आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। धन के लेन-देन में सतर्क और बातचीत में संयम बरतें। भावुकता में निर्णय न लें। मानसिक तनाव व संतान पक्ष से परेशानी होगी। 

कुम्भ

आज परिवार व लोगों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं। आर्थिक योजनाएं फलित होंगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। बकाया धन की प्राप्ति के योग हैं। 

मीन 

आज उत्साह में वृद्घि होगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। सामाजिक कार्यों से पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।मनोनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। लम्बे प्रवास व चुनौती पूर्ण कार्यों का सामना हो सकता है। कार्य क्षेत्र में परिश्र व लगन से लाभ प्राप्त होगा।

Views: 114

Advertisements

Leave a Reply