दीपोत्सव और अध्यापिका का सम्मान समारोह सम्पन्न 

गाज़ीपुर। शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय मजुईं में दिपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को दीपोत्सव और सहायक अध्यापिका सावित्री यादव का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।


         छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगोली बनाई और दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका सावित्री यादव को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के लिए ‘मिशन शक्ति फेज 5’ में उत्कृष्ट कार्य करने तथा सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए उनके सहयोगी अध्यापकों द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पहले उनके काम के मूल्यांकन के आधार पर  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। मिशन शक्ति के माध्यम से विद्यालय और समाज में बालिकाओं तथा महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और प्रेरणादायक वातावरण तैयार करने में सावित्री यादव का सराहनीय प्रयास रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक राम अवध यादव, उर्मिला देवी, महेन्द्र कुमार, डॉ अभिषेक यादव, अफगन अंसारी, डॉ सीमा देवी, महेन्द्र सिंह यादव, पूनम चौरसिया, रोशन यादव, अंशुल कन्नौजिया, अजय गौतम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Views: 16

Advertisements

Leave a Reply