इनामियां लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार
गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना पुलिस टीम ने पच्चीस हजार रुपए के इनामियां व 5.45 लाख रुपए की लूट के वांछित बदमाश को देर रात दौराने मुठभेड़ घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा.315 बोर मय खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस तथा बाइक एवं लूट के साठ हजार रुपए बरामद कर लिया।
अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा मय टीम द्वारा रद्दीपुर मोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लूट का वांछित अभियुक्त ज़ेवल से पियरी की तरफ जाने वाला है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा द्वारा चौकी प्रभारी पैकवली को अवगत कराते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई। रद्दीपुर गांव के पास में खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया तो पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान सोनू चौधरी पुत्र भोला चौधरी निवासी ग्राम सरौली थाना करंडा जनपद गाजीपुर के रूप में की गयी। उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे सीएचसी देवकली में उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मुठभेड़ टीम/गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय मय टीम थाना रामपुर मांझा गाज़ीपुर व चौकी प्रभारी पैकवली मोतीलाल मय टीम थाना रामपुर मांझा गाज़ीपुर शामिल रहे।
Views: 35









