पंचांग व राशिफल – 20 अक्टूबर 2025
पंचांग व राशिफल – 20 अक्टूबर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी /अमावस्या
नक्षत्र हस्त
वार सोमवार
योग वैधृति
सूर्योदय 05:57
सूर्यास्त 17:24
चन्द्रमा कन्या
राहुकाल 07:49 – 09:13
अभिजीत मुहूर्त 11:39 – 12:24
आज का राशिफल
मेष
आज का दिन उत्तम है। भाग्य मे जो निर्धारित है उससे भी अधिक अपनी मेहनत से प्राप्त कर लेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। लाभदायक यात्रा के योग हैं। भौतिक सुख साधनों पर कर्ज की अधिकता हो सकती है।
वृष
आज का समय मिलाजुला असरकारी रहेगा। सदाचार से आप विपरीत परिस्थितियों को भी अपने अनुकूल बनाने में सफल होंगे।अनुकूल परिस्थितियों से भाग्योदय के साथ मान सम्मान मिलेगा। सात्विक विचारों के आदान-प्रदान से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
मिथुन
आज का दिन मिला जुला प्फलकारी रहेगा। पारिवारिक मतभेद से मन में तनाव और व्यग्रता से अशान्ति रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। वाद-विवाद से बचना और वाणी पर संयम रखना हितकर रहेगा।
कर्क
आज का दिन उत्तम है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में खुशियां परिलक्षित होंगीं। यात्रा में लाभकारी योग बन रहे हैं। कार्य विस्तार से हार्दिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा।
सिंह
आज के दिन आपके जीवन में लाभकारी योग बन रहा है। बड़े लोगों से मेल मिलाप का लाभ मिलेगा। सोच समझकर स्वयं के लिए गए निर्णय आपके लिए उत्तम फल देंगे। मान सम्मान की प्राप्ति और अच्छे समाचार मिलने से परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
कन्या
आज आप मानसिक परेशानियों से दूर रहेंगे। नई दिशा में किया गये प्रयास सार्थक फल देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने से घर परिवार में प्रसन्नता का भाव रहेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का सुझाव आ सकता है।
तुला
दूसरा दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से मन अशांत रहेगा। व्यवसाय की स्थिति निराशाजनक रहेगी। पारिवारिक और सार्वजनिक जीवन में मान सम्मान की कमी रहेगी । उलझनों से मन परेशान रहेगा।
वृश्चिक
आज का दिन लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मन में शांति का भाव रहेगा। धर्म-कर्म में आस्था बनेगी। इच्छानुकूल घटनाएं घटने से मन प्रफुल्लित होगा।
धनु
आज का समय मनोनुकूल रहने के लाभकारी योग हैं। कार्यों के लाभदायक फल की प्राप्ति से मन में शांति का भाव रहेगा। पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। आपसी सद्भाव रहेगा। संत महापुरुष से भेंट लाभकारी रहेगा।
मकर
आज योजनाओं के लाभदायक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी और परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। पारिवारिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।सोच-समझकर लिए गये निर्णय लाभकारी होंगे।
कुम्भ
आज परिस्थितियों आपके अनुकूल नहीं रहेंगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और बेकार की बातों से दूर रहें। विरोधियों के कारण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। व्यर्थ की चर्चा से मानसिक तनाव बना रहेगा।
मीन
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। अपनों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इच्छापूर्ति होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज के नए स्रोत बन सकते हैं।
Views: 274









