एसआईटी जांच के उपरांत दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के पिता व भाई को दिया हर सम्भव सहायता का आश्वासन
पुलिस लाठीचार्ज से हुई थी सीताराम उपाध्याय की मौत – राकेश त्रिवेदी
गाजीपुर। भाजपा कार्यालय में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिले के प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने बताया कि नोनहरा थाने में पुलिस की पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता दिव्यांग सीताराम उपाध्याय की मौत हुई थी। इस घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश रहा। जब इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली तो उन्होंने तत्काल उच्च अधिकारियों से वार्ता किया और 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्कार निलम्बन और लाइन हाजिर की कार्रवाई हुई।उन्होंने कहा कि रविवार को मेरे साथ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी से मिले। सारी हकीकत से अवगत होते ही योगी जी ने तत्काल घटना की एसआईटी जांच करने का आदेश दिया ताकि कोई भी किसी स्तर का दोषी हो बच नही पाये। भाजपा सरकार मृतक सीताराम उपाध्याय के परिजनों के साथ तन-मन-धन के साथ खड़ी है। राकेश त्रिवेदी ने बताया कि सरकार की छवि खराब करने वाले अधिकारियों की सूची बन रही है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सुनील सिंह, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, मीडिया प्रभारी शशिकांत वर्मा मौजूद रहे।

इसी क्रम में सोमवार पन्द्रह सितम्बर को एमएलसी विशाल सिंह चंचल सिंह के साथ मृतक सीताराम उपाध्याय के पिता गिरजा उपाध्याय और भाई शशिकांत उपाध्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिले।
मृतक के पिता और भाई ने मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम के बारे में हर बात बताई। सीएम योगी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि आपके साथ पूरा न्याय होगा। इस मामले की एसआईटी जांच और मजिस्ट्रेटियल जांच हो रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने उनके जीविकापार्जन के आवश्यक मदद और नौकरी की व्यवस्था का आश्वासन दिया।
Views: 54









