चोरी के माल के साथ तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सदर पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो सैमसंग इन्ट्रैक्टीव पैकेट पैनल, दो यूपीएस माइक्रोटेक, एक साउन्ड बाक्स,एक वायरलेस की-बोर्ड व माउस, एक अवैध तमंचा 0.315 बोर मय जिन्दा कारतस और एक पिकप वाहन बरामद कर लिया।
बताया गया कि मुखबिरी सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय मय हमराह द्वारा अंधऊ बिलैचिया मोड़ तिराहा के पास से अभियुक्त विशाल बिन्द उर्फ प्रभास राम पुत्र राम लखन बिन्द, छोटू कुमार पुत्र फुलचन्द राम और राम लखन बिन्द पुत्र स्व0 रामजनम बिन्द को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से थाना पर पंजीकृत चोरी के मुकदमें से सम्बन्धित सामानों को बरामद किया गया तथा अभियुक्त छोटू कुमार के पास से अवैध तमंचा .315 बोर मय जिंदा कारतूस बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले से भी अपराधिक मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इस पिकप वाहन यूपी 61एटी 5981 के डाला में जो समान लदा है, इसे हम लोगो ने इस गाडी के मालिक पिन्टू उर्फ अखिलेश बिन्द पुत्र सुरेन्द्र नाथ बिन्द निवासी बिन्दपुरवा महराजगंज, थाना कोतवाली,गाजीपुर के साथ मिलकर ग्राम मोहाव के कम्पोजिट विद्यालय से दिनांक 28 अगस्त की रात में चोरी किया था। इसे हम लोग मऊ में बेचने के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 57









