पुलिस मुठभेड़ में डेंजर घायलावस्था में गिरफ्तार 

गाजीपुर। स्वाट टीम एवं थाना  गहमर पुलिस की संयुक्त टीम ने शातिर गौ तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया । घायल अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने  एक अवैध तमंचा .315 व दो घंखोखा कारतूस .315 बोर एक जिन्दा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।


        अपराधियो के विरूद्ध ुचलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार की रात स्वाट प्रभारी रात्रि गश्त में नवली के पास मौजूद थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन व  मोटरसाइकिल रजागंज की तरफ से गहमर की तरफ जाते हुए दिखाई दी। करीब पहुंचने पर कर जब उन्हें रोकने का  प्रयास किया गया तो मोटर साइकिल सवार द्वारा स्वाट टीम पर  तमंचे से फायर करते हुए बारा  की  तरफ भागने लगा। स्वाट प्रभारी द्वारा  जरिये आर टी सेट कंट्रोल रूम  को सूचना देते हुए संदिग्ध गाड़ियों का पीछा किया  गया‌। मगरखाई मोड़ थाना गहमर के पास खुद को घिरा देख मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायर करने लगा, पुलिस टीम द्वारा जबावी फायरिंग की गयी तो उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। गिरफ़्तार अभियुक्त पीर मोहम्मद उर्फ डेंजर पुत्र इलियास ग्राम सहेडी थाना नंदगंज जनपद गाज़ीपुर का निवासी है। घायलावस्था में उसे तत्काल  सीएचसी भदौरा भेजा गया व पिकअप वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा |पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी । गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी स्वाट रोहित कुमार मिश्रा मय टीम, प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा थाना गहमर मय टीम और चौकी प्रभारी बारा मय टीम शामिल रहे।

Views: 91

Advertisements

Leave a Reply