पंचांग व राशिफल – 04 सितम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 04 सितम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1946  

मास                    भाद्रपद

पक्ष                     शुक्ल पक्ष

तिथि                     द्वादशी

नक्षत्र                     उत्तराषाढ़ा 

वार                        गुरुवार  

योग                        सौभाग्य 

सूर्योदय                   05:37

सूर्यास्त                   18:12

चन्द्रमा                    मकर

राहुकाल                 13:50 – 15:23

अभिजीत मुहूर्त         11:51 – 12:41

आज का राशिफल ………..

मेष 

आज का दिन सामान्य है। आपको अपनी व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ सोची  योजनाओं में बदलाव करने से बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा। परेशानियों से निपटने के लिए आपको और कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है।

वृष

आप अपने स्वभाव या आदतों में बदलाव कर अपने को बेहतर बना सकते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। पूरे मनोवैज्ञानिक से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लग जाए। 

मिथुन 

आज का समय अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल और व्यवहारिक जीवन में आ रहे बदलाव से  तनाव और परेशानी हो सकती है। बाद में यही बदलाव आपके लिए अनुकूल साबित होगा। आगे जीवन में यह आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

कर्क 

आज आप अपने क्रोध और नकारात्मक सोच पर नियंत्रण रखें। दिन में व्यस्तता रहेगी। उतार-चढ़ाव से  थकान होगी। कार्यों में व्यवधान पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को हर किसी से साझा न करें। 

सिंह 

परिवार के लोगों की भावनाओं की कद्र करें। अपना निर्णय उन पर थोपना अहितकारी होगा। घर परिवार की नाराजगी दूर करने का प्रयास करें। धैर्य के साथ वार्ता कर आप स्थिति को नियंत्रित कर सकेंगे।

कन्या

आज का दिन सामान्य फलकारक है। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। आर्थिक मामलों में लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के प्रति लगाव और विश्वास बढ़ेगा।

तुला 

आज किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले अच्छी तरह समझ कर काम करें। जल्दबाज़ी में  गलत निर्णय लेना नुकसानदायक है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण आवश्यक है। घर परिवार के लोगों की राय भी भविष्य में सहयोगी साबित होगी।

वृश्चिक 

आज अपनी सोच में बदलाव करना हितकर होगा। दूसरों की बातों को भी तजब्बो दें। अनावश्यक वार्तालाप व बहस से मनमुटाव हो सकता है। विचारों का मेल न होने से  हर व्यक्ति का विरोध अच्छा संकेत नहीं होता। एक ही परिस्थिति में लोगों का दृष्टिकोण अलग हो सकता है। 

धनु 

आज अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करें और व्यवहारिक रूप से उन्हें दूसरों पर डालना अनुचित है। यह सोच भविष्य में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। पारदर्शिता और ईमानदारी आपके लिए लाभकारी होगी।

मकर 

कोई भी काम सोच समझ कर करें। पारिवारिक भावनाओं की कद्र करें। अपनी जिम्मेदारियों के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखें और स्वयं को नियंत्रित करने की कोशिश करते रहें। अपनी ओरिया को सकारात्मक कार्यों में लगायें।

कुंभ

 आज का समय महत्वपूर्ण है। आपके जीवन में कोई व्यक्ति मार्गदर्शक के रूप में जुड़ सकता है। उनके आने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। व्यवहार में अपने फायदे के साथ दूसरों का भी ध्यान रखना जरूरी है।

मीन 

आज का दिन अच्छा है। अपने कामकाज में  पूरी निष्ठा और ईमानदारी रखें। ध्यानपूर्वक सोच समझ कर निर्णय होगा।धैर्य रखना जरूरी है। बड़ी परेशानी धीरे-धीरे दूर हो सकती है। आपको विरोधी परेशान कर सकते हैं। हिम्मत और धैर्य से सामना करने से लक्ष्य पर पहुंचने में सफल होंगे।

Views: 181

Advertisements

Leave a Reply