आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद
गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रामपुर माँझा थाना पुलिस टीम ने थाने पर दर्ज अपहरण के मुकदमें के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।
उपनिरीक्षक फूलचन्द मिश्रा, महिला आरक्षी शांति देवी मय हमराह द्वारा थाने पर पंजीकृत मुकदमें के वांछित अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र सुरेश कुमार ग्राम भद्रसेन थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को मुखबिर की सूचना पर पियरी बाजार के पास ईंट भट्टे पर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मौके से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 39
Advertisements









