खोए मोबाइल फोन पाकर झूमे मोबाइल धारक
गाजीपुर। जमानियां कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा दस मोबाइल फोन बरामद करने में सफल रही।
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जमानियां पुलिस एवं सीसीटीएनएस टीम द्वारा गुमशुदा/खोये हुए कुल दस मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोबाइल सेटोकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख 20 हजार रूपये बतायी गयी है।
उल्लेखनीय है कि गुम/खोए हुए मोबाइल के धारकों द्वारा सीईआईआर (CEIR)९ पोर्टल पर अपने मोबाइल खोने के सम्बन्ध में पूर्व में विभिन्न तिथियों में प्रार्थना पत्र दिये गये थे। उसके क्रम में थाना जमानियां पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए दस गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी करते हुए बुधवार तीन सितम्बर को मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया । अपने खोए मोबाइल फोन पाकर मोबाइल धारकों ने चेहरे खुशी से चमक पड़े। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
Views: 25









