आग में झुलसने से दो गाय की मौत
गाजीपुर। मंगलवार की रात, मच्छरों से बचाव के लिए झोपड़ी में किये गये धुएं से लगी आग में दो गाय झुलसकर दम तोड बैठीं।
यह हादसा क्षेत्र पंचायत सादात अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्जापुर के छपरा मौजा निवासी जसवंत राजभर की झोपड़ी में हुआ। पीड़ित की सूचना पर उपजिलाधिकारी सैदपुर ने क्षेत्रीय लेखपाल शैलेन्द्र कुमार यादव को मौके पर भेज कर मौका मुआयना कराया।
बताया गया कि मड़ई में दो गायें और दो बछड़े बंधे थे। उन्हें मच्छरों से बचने के लिए कोने में धुआं किया गया था रात में धुएं से निकले लोन झोपड़ी को अपने आगोश ने ले लिया। आग की लपटों को देख लोगों ने किसी तरह दोनों बछड़ों को झूलसी अवस्था में बचा लिया लेकिन दोनों गायें आग की चपेट में आकर दम तोड बैठीं। भीमापार के पशुधन प्रसार अधिकारी राजेश यादव भी दोनों गाय के पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। पशु पालक जसवंत राजभर आर्थिक रूप से कमजोर है उनकी आजीविका का मुख्य साधन ये पशु ही थे। आगलगी की घटना से करीब अस्सी हजार की क्षति बताई गयी है।
Views: 51









