पंचांग व राशिफल – 03 सितम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 03 सितम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1946  

मास                    भाद्रपद

पक्ष                     शुक्ल पक्ष

तिथि                     एकादशी 

नक्षत्र                      पूर्वाषाढ़ा 

वार                        बुधवार  

योग                        आयुष्मान 

सूर्योदय                   05:36

सूर्यास्त                   18:14

चन्द्रमा                     धनु

राहुकाल                 12:16 – 13:65

अभिजीत मुहूर्त         ******************

मेष 

राजनैतिक क्षेत्र से सम्बन्धित लोगों के लिए आज समय अनुकूल है। आज विरोधियों पर दबाव बनाने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सकारात्मक सोच से उन्नति के नए अवसर मिलेंगे।पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च के योग हैं। होगा। 

वृष

अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रहें और  निर्धारित कार्य समय पर पूर्ण करें। आवश्यकता महसूस होने पर अपने सहयोगियों का सहयोग लें। परिवार में अपनों से वाद-विवाद होने से तनाव हो सकता है। वाहन खरीदने की योजना पूरी होगी। धर्म कर्म में रुचि रहेगी। 

मिथुन 

आज किसी समस्या के कारण मन विचलित रहेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी ‌। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर उचित स्थान पर रखें ताकि ढूंढने में परेशानी ना हो। पहले कार्ययोजना बना कर काम करने से सफलता प्राप्त होगी।

कर्क 

आज परिवार के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन या मशीनरी खरीदने के योग हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से उलझन हो सकती है। संतान के कारण मन में दुविधा का भाव रहेगा।

सिंह 

आज मांगलिक कार्यों पर वृयय होने की सम्भावना है‌ पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। कार्य विस्तार की योजना बनेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में सफल रहेंगे। किसी समस्या को लेकर चिंता और तनाव हो सकता है‌ स्वविवेक से मामले को गंभीरता से हल करने करना चाहिए।

कन्या 

आज का समय अनुकूल नहीं है। व्यापार में आर्थिक तंगी से चिंता बनी रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और अपने व्यवहार से लोग को दूर जाने से बचा सकते हैं। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर बाजार या सट्टे में निवेश हानिकारक होगा।

तुला 

आज पारिवारिक जीवन आनंददायक  रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा। नए वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बन्ध बनाए रखें अन्यथा परिवार में क्लेश हो सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिन उत्तम है। सफलता से मनोबल में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने में सफल रहेंगे। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भूमि से संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी।

धनु 

आज आप अपने कार्य कुशलता से  अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। विरोधी परास्त रहेंगे और आपसे जुड़कर रहने की कोशिश कर सकते हैं। पुराने विवादों के कारण चिंता व तनाव रहेगा। मां को शांत रखें। 

मकर 

परिवार के साथ यात्रा पर जाने की योजना के योग हैं। आज का दिन अनुभवों से भरा रहेगा। अपनों से सहायता मिलेगी। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। स्थान परिवर्तन की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में न पड़ें।

कुंभ 

आज का दिन सामान्य है। निजी संबंधों में छोटी-मोटी बातों को नजर अंदाज करें। अनावश्यक विवाद से चिंता बढ़ेगी। व्यापार में मेहनत से लाभ मिलेगा। सत्कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मीन 

आज अध्ययन क्षेत्र में सफलता के योग हैं। संतान के विवाह को लेकर चिंता रहेगी। अपने आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। लाभ होगा।पारिवारिक  विवाद की स्थिति में शांति से काम लें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

Views: 196

Advertisements

Leave a Reply