स्नान के दौरान मासूम गंगा में समाया

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के सेनापुर गांव में 12 वर्षीय अंकित चौधरी गंगा में स्नान के दौरान गंगा की लहरों की भेंट चढ़ गया।


       बताया गया कि करण्डा थाना क्षेत्र के परमेठ गांव निवासी रामलखन चौधरी का इकलौता बेटा अंकित अपनी नानी नरमी के घर सेनापुर आया था। मंगलवार दोपहर वह अपने साथियों के साथ गंगा घाट पर स्नान करने जा पहुंचा। नहाते समय वह अचानक गंगा के गहरे पानी में जा फंसा और डुबनै लगा। उसको डूबते देख उसके साथी मदद के लिए चिल्लाने लगे। घाट पर मौजूद लोग जब तक उसको बचाने पहुंचते, अंकित गंगा के गहरे पानी में समा गया।

       मासूम के गंगा में डूबने की खबर पाते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोग भागते हुए गंगा नदी तट तक जा पहुंचे। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। करंडा पुलिस भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद  अंकित का कोई सुराग नहीं मिला। बेटे की डूबने की खबर पाकर  मां-बाप सन्न रह गये। उनकी चित्कार से सारा माहौल गमगीन रहा। उनके करुणक्रंदन से वहां मौजूद हर आंख नम रही।

Views: 5


Leave a Reply