युवा वर्ग को तकनीकी रूप से सशक्त बनाती है डीजी- शक्ति योजना

टेबलेट पाकर चहके 278 लाभार्थी छात्र छात्राएं  

गाजीपुर। उ. प्र. शासन की महात्वाकांक्षी योजना डिजिटल शक्ति के अंतर्गत स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में शनिवार को महाविद्यालय के स्नातक संवर्ग के 278 छात्र छात्राओं को टेबलेट्स वितरित किया गया। टैबलेट पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से चमक उठे।

     उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय के कुल 496 स्नातक छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किया जाना है‌। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश नारायन राय, पूर्व अध्यक्ष,  समाजशास्त्र विभाग ने अपने सम्बोधन में कहा कि डीजी-शक्ति योजना युवा वर्ग को तकनीकी रूप से सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए  उत्तर प्रदेश सरकार की अत्यंत उपयोगी एवं महात्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल रूप से सशक्त होना आवश्यक है। सरकार द्वारा मुहैया कराए जा रहे संसाधनों का  उपयोग  कर शिक्षार्थी नवीनतम विस्तृत जानकारी से अवगत हो सकेंगे।

    इस अवसर पर प्रो. अवधेश नारायण न राय, प्रो. अजय राय, डॉ. राकेश पाण्डेय, डॉ. सुरेश प्रजापति, डॉ. नर नारायन राय, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. सौम्या वर्मा, डॉ. अजय सिंह,  डॉ. अवधेश पाण्डेय, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. वी के ओझा, डॉ.  शिल्पी सिंह, डॉ. सतीश राय, आदि उपस्थित रहे।

 278 स्नातक छात्रों को मिला टेबलेट 

गाजीपुर। उ. प्र. शासन की महात्वाकांक्षी योजना डिजिटल शक्ति के अंतर्गत स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में शनिवार को महाविद्यालय के स्नातक संवर्ग के 278 छात्रों को टेबलेट्स वितरित किया गया। टैबलेट पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से चमक उठे।

     उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय के कुल 496 स्नातक छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किया जाना है‌। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश नारायन राय, पूर्व अध्यक्ष,  समाजशास्त्र विभाग ने अपने सम्बोधन में कहा कि डीजी-शक्ति योजना युवा वर्ग को तकनीकी रूप से सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए  उत्तर प्रदेश सरकार की अत्यंत उपयोगी एवं महात्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल रूप से सशक्त होना आवश्यक है। सरकार द्वारा मुहैया कराए जा रहे संसाधनों का  उपयोग  कर शिक्षार्थी नवीनतम विस्तृत जानकारी से अवगत हो सकेंगे।

    इस अवसर पर प्रो. अवधेश नारायण न राय, प्रो. अजय राय, डॉ. राकेश पाण्डेय, डॉ. सुरेश प्रजापति, डॉ. नर नारायन राय, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. सौम्या वर्मा, डॉ. अजय सिंह,  डॉ. अवधेश पाण्डेय, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. वी के ओझा, डॉ.  शिल्पी सिंह, डॉ. सतीश राय, आदि उपस्थित रहे।

Views: 18

Advertisements

Leave a Reply