चन्दन के पौधों का होगा निःशुल्क वितरण
गाजीपुर। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, जोगीन्द्र नगर, मन्डी (हिमाचल प्रदेश) के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. अरुण चन्दन के निर्देशन में सफेद चन्दन के एक हजार पौधों का नि:शुल्क वितरण गाज़ीपुर में किया जायेगा।
चन्दन विशेषज्ञ उत्कृष्ट पाण्डेय ने बताया कि यह वितरण मंगलवार 2 सितंबर 2025 से किया जायेगा। औषधीय पंडित रंग बहादुर सिंह और वनस्पति विशेषज्ञ सूर्य कुमार सिंह राष्ट्रीय संयोजक ” मिशन जामवंत से हनुमान जी” के तत्वाधान में मुख्यालय के सिद्धेश्वर नगर, तुलसी सागर (लंका) शहर जिला गाजीपुर और शाखा कार्यालय कुण्डेसर (मुहम्मदाबाद) गाजीपुर से सुबह 9 बजे से 2 बजे तक किया जायेगा ताकि संदर्भित औषधीय उत्पादन कृषक, उत्साही एवं वृक्षारोपण/पर्यावरण सुरक्षाक्रम में सुरक्षित स्थान पर पौधे प्रेमियों को प्रति आधार कार्ड 2 से 5 चन्दन के पौधों का नि:शुल्कवितरण किया जायेगा। श्री पाण्डेय ने बताया है कि 10 – 10 फिट पर चन्दन पौधे के बीच एक प्रमोट/ सहयोगी “कैजरीना ,” पौधे लगाने से चन्दन पौधे त्वरित वृद्धि सुनिश्चित होगी। इसके लिए 35 रुपए प्रति कैजरीना के हिसाब से नगद भुगतान अलग से करना पड़ेगा। जिला संयोजक डॉ विजय नारायन तिवारी ने उत्साही औषधि कृषकों और वृक्षारोपण प्रेमियों से अनुरोध किया है कि पहले आओ पहले पाओ क्रम में चन्दन पौधे/ नर्सरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए सुबह प्राप्त करके सायंकाल पहले से खुदे गढ्ढौ में लगाना लाभकारी है।
Views: 36









