मारपीट के बाद घायल अधेड़ की हुई मौत 

एक अभियुक्ता सहित तीन गिरफ्तार 


गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने थाने पर दर्ज मारपीट के मुकदमें के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

      उल्लेखनीय है कि गत 24 अगस्त को संध्या समय करीब सात बजे ग्राम कानाडीह में एक राय होकर बरसात के पानी के बहाने की बात को लेकर आरोपियों ने झगड़ा करते हुए लाठी एवं डण्डों से मारकर मजरूब अशोक पुत्र स्व0 सत्यनरायण बिन्द निवासी ग्राम कानाडीह पोस्ट फतेउल्लाहपुर थाना नन्दगंज उम्र 48 वर्ष को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसके सम्बन्ध में थाना पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था और फिर 30 अगस्त को घायल मजरूब अशोक कुमारा की ट्रामा सेण्टर वाराणसी में दौराने इलाज मृत्यु हो गयी। इसके पश्चात मुकदमें में धारा 105 बीएनएस की बढोत्तरी की गई । 

       पुलिस आरोपियों की टोह में लगी हुई थी और रविवार 31अगस्त को उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार यादव व महिला मुख्य आरक्षी उर्मिला यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में नामित एक अभियुक्ता सहित तीन अभियुक्तों को पहलवानपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध  विधिक कार्यवाही की गयी ।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply