पंचांग व राशिफल – 28 अगस्त 2025

पंचांग व राशिफल – 28 अगस्त 2025


पंचांग

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1946  

मास                    भाद्रपद

पक्ष                     शुक्ल पक्ष

तिथि                     पंचमी

नक्षत्र                      चित्रा 

वार                        गुरुवार  

योग                        शुक्ल

सूर्योदय                   05:34

सूर्यास्त                   18:19

चन्द्रमा                     तुला 

राहुकाल                 13:56 – 13:58

अभिजीत मुहूर्त         11:56 – 15:32

जानिए आज का राशिफल………..

मेष

आज आपकी ऊर्जा उच्च स्तरीय रहेगी। नए कार्यों को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष 

आज व्यापार या नौकरी में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। किसी नए प्रस्ताव पर सोच-समझ कर निर्णय लेना हितकर होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन 

आज वणी पर नियंत्रण आवश्यक है। सोच-समझ कर बोलें और गलतफहमी से बचें। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। विवाद की स्थिति से निपटने से बेहतर उससे बचना है।

कर्क 

आज घर-परिवार में सुख-शांति और सौहार्द बना रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले परिजनों से सलाह जरूर लें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा इस समय किसी की मदद से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

सिंह 

आज करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेंगे। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। परिवार के साथ समय बिताएं। निवेश के लिए समय ठीक है इस समय किया गया निवेश समय पर मददगार होगा।

कन्या 

आज आपका परिश्रम साकार होगा।  काम में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। व्यर्थ के खर्चों से बचने से लाभ मिलेगा।

तुला 

आज आपके सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। नए दोस्त बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और घर के कामों में तेजी बनी रहने वाली है।

वृश्चिक 

आज व्यवसायिक मामलों में लाभ होगा। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाएं रखें। बाहरी सामाजिक लोगों के साथ मददगार सम्बन्ध बनेगा।  

धनु 

आज समय अनुकूल है। नई योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा दिल में एक दूसरे के प्रति स्नेह होगा। इस समय बच्चों का सहयोग मिलेगा।

मकर 

आज का समय सामान्य रहेगा। परिश्रम और धैर्यपूर्वक काम करने से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी।  बाहर के कामों में विस्तार बढ़ेगा। 

कुंभ 

आज आपको सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। कार्य में प्रगति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा कोई धार्मिक आयोजन आज के दिन हो सकता है।

मीन 

आज रचनात्मकता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस समय खर्चोंपर नियंत्रण आवश्यक है।

Views: 140

Advertisements

Leave a Reply