पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायलावस्था में गिरफ्तार

अवैध असलहा व पिकअप पर लदे आठ गोवंश बरामद


गाजीपुर। शादियाबाद थाना पुलिस टीम ने दौराने मुठभेड़ एक शातिर गौ तस्कर को घायलावस्था में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा .315,एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस.315 बोर के साथ पिकअप पर लदे आठ गोवंश बरामद कर लिया। 

        बताया गया कि अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद मय हमराह रात्रि गस्त पर थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन  हंसराजपुर की तरफ से आता  दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक वाहन लेकर यूसुफ़पुर खड़वा की  तरफ भागने लगा। निरीक्षक शादियाबाद द्वारा उसका पीछा करते हुए जरिये दूरभाष चौकी प्रभारी हंसराजपुर  को सूचना देते हुए संदिग्ध गाड़ी रोकने हेतु बताया गया। सीक्रेट हार्ट स्कूल चौराहे के पास खुद को घिरा देख वाहन चालक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वार जवाबी फायरिंग की गयी तो उसके बाये पैर में गोली लग गयी। उसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक साथी भागने में सफल रहा।गिरफ़्तार अभियुक्त दिनेश बिंद पुत्र पंचम बिंद ग्राम सहेडी थाना नंदगंज जनपद गाज़ीपुर का निवासी है। उस पर पूर्व से ही गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

     पुलिस टीम घायल अभियुक्त को कब्जे में लेकर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनिहारी ले गयी। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।

Views: 101

Advertisements

Leave a Reply