चोरी के माल सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने चोरी के माल के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के टोडरपुर अण्डरपास के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैय्यद खानपुर स्थित जीवन मिशन के स्टोर से चोरी की गयी 50 सोलर प्लेट सहित पिक अप वाहन नं. यूपी 61 टी 7952 बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू कुमार पटेल पुत्र रामनिवास, निक्की पुत्र अच्चितानन्द, लखन गुप्ता उर्फ हीरालाल गुप्ता पुत्र बालेश्वर तथा जन्मेजय राय उर्फ गोलू राय पुत्र सुरेश राय निवासी ग्राम आवादान उर्फ बैरान थाना मोहम्मादाबाद जनपद गाजीपुर रहे।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय मय हमराह व उपनिरीक्षक मो0 रुस्तम खाँ मय हमराह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 99









